Posts

Rakh Sharan Girdhari Sanwre...राख शरण गिरधारी साँवरे.. लिरिक्स भजन

Image
 राख शरण गिरधारी साँवरे, मैं बिना मोल को चेरो, हरी मैं जैसो तेसो तेरो, श्याम मैं जैसो तेसो तेरो ।। आप ठुकराओगे तो प्यारे, हम और कहाँ फिर जाएंगे, छान कर ख़ाक ज़माने भर की, फिर लौट यहीं पर आएँगे।। नीच अधम कामी कुटिल, अरे जैसो हूँ मैं तोए, नीज चरणन में राखिए, मोहे नटवर नन्द किशोर।। नटवर नन्द किशोर मेरे,प्राणो से प्यारे, छोड़ जगत का मोह मैं,पड़ा तेरे द्वारे। यार कोई नहीं मिले मुझे, इस भव सागर के बिच, दाता अपना लो अभी, हरी मैं अधम अति हूँ नीच। राख शरण गिरधारी साँवरे, मैं बिना मोल को चेरो, हरी मैं,श्याम मैं,नाथ मैं, जैसो तेसो तेरो, हरी मैं जैसो तेसो तेरो, श्याम मैं जैसो तेसो तेरो ।। दिन भी भूलें रैन भी भूलूँ, भूल जाऊँ जग सारा, भूल जाऊँ जग सारा, तोहे ना भूलूँ कुंवर कन्हैया, चाकर दास तुम्हारा, चाकर दास तुम्हारा, तन भी तेरो मन भी तेरो, मैं बिना मोल को चेरो, हरी मैं,श्याम मैं,नाथ मैं, जैसो तेसो तेरो, हरी मैं जैसो तेसो तेरो, श्याम मैं जैसो तेसो तेरो ।। निर्बल के बल सुने नाथ मैं, तब तेरे द्वार पे आया, तब तेरे द्वार पे आया, तेरी कृपा हो जाए सांवरे, सफल बने ये काया, सफल बने ये काया, नष्ट हो पाप ...

Lal Langote Wala Mera Yaar Hai ...Lyrics, लाल लंगोटे वाला मेरा यार है....लिरिक्स भजन

Image
 लाल लंगोटे वाला मेरा यार है, हाथ में सोटे वाला मेरा यार है, तु मेरा यार है, मेरा दिलदार है ।। बालाजी मैं तेरा दीवाना, गाउँ बस मैं यही तराना, बालाजी तू मेरा रिजवार है, हाथ में सोटे वाला मेरा यार है ।। पागल प्रीत की एक ही आशा, दर्दे दिल दर्शन का प्यासा, तेरे हर वादे पे मुझे ऐतबार है, हाथ में सोटे वाला मेरा यार है ।। तु मेरा मैं तेरा प्यारे, ये जीवन अब तेरे सहारे, तेरे हाथ इस जीवन की पतवार है, हाथ में सोटे वाला मेरा यार है ।। तुझको अपना मान लिया है, ये जीवन तेरे नाम किया है, भक्तो को बस तुमसे ही प्यार है, हाथ में सोटे वाला मेरा यार है ।। लाल लंगोटे वाला मेरा यार है, हाथ में सोटे वाला मेरा यार है, तु मेरा यार है, मेरा दिलदार है ।।

हे मनवा रे मनवा जीवन है संग्राम लिरिक्स, He Manwa Re Manwa.... Lyrics

Image
  हे मनवा रे मनवा, जीवन है संग्राम, हे मनवा रे मनवा, जीवन है संग्राम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, रे मनवा रे मनवा, जीवन है संग्राम ।। लोक यही परलोक यही है, यही धारा ओर व्योम, यही धारा ओर व्योम, यही पुरातन नारायण, है यही सनातन ओम, यही सनातन ओम, इससे बड़ा नही कोई नाम, इससे बड़ा नही कोई नाम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, रे मनवा रे मनवा, जीवन है संग्राम ।। इसके करतब अजब अनोखे, गजब के इसके खेल, गजब के इसके खेल, सूर्य चंद्र के दिप जलाता, बिन बाती बिन तेल, बिन बाती बिन तेल, यही सवारे सारे कम, यही सवारे सारे कम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, रे मनवा रे मनवा, जीवन है संग्राम ।। हें मनवा रे मनवा, जीवन है संग्राम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, रे मनवा रे मनवा, जीवन है संग्राम ।।

हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ ... श्री राम जी की आरती..लिरिक्स भजन

Image
  हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ , आरती उतारूँ प्यारे तुमको मनाऊँ, अवध बिहारी तेरी आरती उतारूँ, हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ ।।     कनक सिहासन रजत जोड़ी, दशरथ नंदन जनक किशोरी, युगल छबि को सदा निहारूँ, हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ।।     बाम भाग शोभित जग जननी, चरण बिराजत है सुत अंजनी, उन चरणों को सदा पखारू, हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ।।     आरती हनुमत के मन भाए, राम कथा नित शिव जी गाए, राम कथा हृदय में उतारू, हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ।।     चरणों से निकली गंगा प्यारी, वंदन करती दुनिया सारी, उन चरणों में शीश नवाऊँ, हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ।। हे राजा राम तेरी आरती उतारूं, आरती उतारूँ प्यारे तुमको मनाऊँ, अवध बिहारी तेरी आरती उतारूँ, हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ।।

मिलता है सच्चा सुख केवल, श्री राम तुम्हारे चरणों में ..... Lyrics bhajans

Image
  मिलता है सच्चा सुख केवल, श्री राम तुम्हारे चरणों में । है विनती यह पल पल मेरी, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।। चाहे बैरी सब संसार बने, चाहे मौत भी मुझ पर भार बने । चाहे मौत गले का हार बने, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।। मिलता है सच्चा सुख केवल, श्री राम तुम्हारे चरणों में ।। चाहे अग्नि में मुझे जलना हो, चाहे काटों पे मुझे चलना हो । चाहे छोडके देश निकलना हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।। मिलता है सच्चा सुख केवल, श्री राम तुम्हारे चरणों में ।। चाहे संकट ने मुझे घेरा हो, चाहे चारों ओर अँधेरा हो । पर मन नहीं डग मग मेरा हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।। मिलता है सच्चा सुख केवल, श्री राम तुम्हारे चरणों में ।। जिव्हा पर तेरा नाम रहे, तेरा ध्यान सुबह और शाम रहे । तेरी याद तो आठों याम रहे, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।। मिलता है सच्चा सुख केवल, श्री राम तुम्हारे चरणों में । यह विनती है पल पल मेरी, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।।

भजमन राम चरण सुखदाईं .... भजन lyrics

Image
भजमन राम चरण सुखदाई, भजमन राम चरण सुखदाई ।। भजमन राम चरण सुखदाईं, भजमन राम चरण सुखदाईं ।। जेहि चरणन से निकसी सुरसरि, संकर जटा समाई, जटासंकरी नाम पड़ो है, त्रिभुवन तारण आई, भजमन राम चरण सुखदाईं ।। जिन चरणन की चरण पादुका, भरत रह्यो लव लाई, सोइ चरण केवट धोइ लीने, तब हरि नाव चढ़ाई, भजमन राम चरण सुखदाईं ।। सोइ चरण संत जन सेवत, सदा रहत सुखदाई, सोइ चरण गौतम ऋषि नारी, परसि परमपद पाई, भजमन राम चरण सुखदाईं ।। दंडकबन प्रभु पावन कीन्हो, ऋषियन त्रास मिटाई, सोई प्रभु त्रिलोक के स्वामी, कनक मृगा संग धाई, भजमन राम चरण सुखदाईं ।। कपि सुग्रीव बंधु भय व्याकुल, तिन जय छत्र फिराई, रिपु को अनुज बिभीषण निसिचर, परसत लंका पाई, भजमन राम चरण सुखदाईं ।। सिव सनकादिक अरु ब्रह्मादिक, सेष सहस मुख गाई, तुलसीदास मारुत सुतकी प्रभु, निज मुख करत बड़ाई, भजमन राम चरण सुखदाईं ।। भजमन राम चरण सुखदाई, भजमन राम चरण सुखदाईं।। ||

सांसो की माला पे सिमरु मै शिव का नाम ....sanso ki mala pe simaru mai shiv ka naam..... lyrics song

Image
 सांसो की माला पे  सिमरु मै शिव का नाम  अब तो दुनियादारी से है  मेरा क्या काम  शिव के रंग में ऐसी डूबा  बन गया एक ही रूप  शिव की माला जपते जपते  हो गयी सुबह श्याम  सांसो की माला पे... शिवजी मेरे दिल में बसे है  संग रहे दिन रात अपने मन की मै जानू  सब के मन की राम  सांसो की माला पे  शिवजी मेरे अंतरयामी  शिवजी मेरे स्वामी  शिवजी के चरणों में अर्पण  ये जीवन तमाम  सांसो की माला पे... प्रेम पियाला जबसे पिया है  जी का है ये हाल अंगारों पे नींद आ जाए  और कांटो पे आराम सांसो की माला पे... सांसो की माला पे सिमरु मै शिव का नाम  अब तो दुनियादारी से है  मेरा क्या काम  सांसो की माला पे  सिमरु मै शिव का नाम