मिलता है सच्चा सुख केवल, श्री राम तुम्हारे चरणों में ..... Lyrics bhajans

 मिलता है सच्चा सुख केवल,

श्री राम तुम्हारे चरणों में ।

है विनती यह पल पल मेरी,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।।

चाहे बैरी सब संसार बने,
चाहे मौत भी मुझ पर भार बने ।
चाहे मौत गले का हार बने,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।।

मिलता है सच्चा सुख केवल,
श्री राम तुम्हारे चरणों में ।।

चाहे अग्नि में मुझे जलना हो,
चाहे काटों पे मुझे चलना हो ।
चाहे छोडके देश निकलना हो,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।।

मिलता है सच्चा सुख केवल,
श्री राम तुम्हारे चरणों में ।।

चाहे संकट ने मुझे घेरा हो,
चाहे चारों ओर अँधेरा हो ।
पर मन नहीं डग मग मेरा हो,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।।

मिलता है सच्चा सुख केवल,
श्री राम तुम्हारे चरणों में ।।

जिव्हा पर तेरा नाम रहे,
तेरा ध्यान सुबह और शाम रहे ।
तेरी याद तो आठों याम रहे,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।।

मिलता है सच्चा सुख केवल,
श्री राम तुम्हारे चरणों में ।
यह विनती है पल पल मेरी,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।।

Comments

Popular posts from this blog

मन में राम बसाले भोले राम आजा राम भोले राम lyrics song

हे मनवा रे मनवा जीवन है संग्राम लिरिक्स, He Manwa Re Manwa.... Lyrics

आ लौट के आजा भोलेनाथ तुझे माँ गौरा बुलाती है