Posts

Showing posts from 2022

Rakh Sharan Girdhari Sanwre...राख शरण गिरधारी साँवरे.. लिरिक्स भजन

Image
 राख शरण गिरधारी साँवरे, मैं बिना मोल को चेरो, हरी मैं जैसो तेसो तेरो, श्याम मैं जैसो तेसो तेरो ।। आप ठुकराओगे तो प्यारे, हम और कहाँ फिर जाएंगे, छान कर ख़ाक ज़माने भर की, फिर लौट यहीं पर आएँगे।। नीच अधम कामी कुटिल, अरे जैसो हूँ मैं तोए, नीज चरणन में राखिए, मोहे नटवर नन्द किशोर।। नटवर नन्द किशोर मेरे,प्राणो से प्यारे, छोड़ जगत का मोह मैं,पड़ा तेरे द्वारे। यार कोई नहीं मिले मुझे, इस भव सागर के बिच, दाता अपना लो अभी, हरी मैं अधम अति हूँ नीच। राख शरण गिरधारी साँवरे, मैं बिना मोल को चेरो, हरी मैं,श्याम मैं,नाथ मैं, जैसो तेसो तेरो, हरी मैं जैसो तेसो तेरो, श्याम मैं जैसो तेसो तेरो ।। दिन भी भूलें रैन भी भूलूँ, भूल जाऊँ जग सारा, भूल जाऊँ जग सारा, तोहे ना भूलूँ कुंवर कन्हैया, चाकर दास तुम्हारा, चाकर दास तुम्हारा, तन भी तेरो मन भी तेरो, मैं बिना मोल को चेरो, हरी मैं,श्याम मैं,नाथ मैं, जैसो तेसो तेरो, हरी मैं जैसो तेसो तेरो, श्याम मैं जैसो तेसो तेरो ।। निर्बल के बल सुने नाथ मैं, तब तेरे द्वार पे आया, तब तेरे द्वार पे आया, तेरी कृपा हो जाए सांवरे, सफल बने ये काया, सफल बने ये काया, नष्ट हो पाप ...

Lal Langote Wala Mera Yaar Hai ...Lyrics, लाल लंगोटे वाला मेरा यार है....लिरिक्स भजन

Image
 लाल लंगोटे वाला मेरा यार है, हाथ में सोटे वाला मेरा यार है, तु मेरा यार है, मेरा दिलदार है ।। बालाजी मैं तेरा दीवाना, गाउँ बस मैं यही तराना, बालाजी तू मेरा रिजवार है, हाथ में सोटे वाला मेरा यार है ।। पागल प्रीत की एक ही आशा, दर्दे दिल दर्शन का प्यासा, तेरे हर वादे पे मुझे ऐतबार है, हाथ में सोटे वाला मेरा यार है ।। तु मेरा मैं तेरा प्यारे, ये जीवन अब तेरे सहारे, तेरे हाथ इस जीवन की पतवार है, हाथ में सोटे वाला मेरा यार है ।। तुझको अपना मान लिया है, ये जीवन तेरे नाम किया है, भक्तो को बस तुमसे ही प्यार है, हाथ में सोटे वाला मेरा यार है ।। लाल लंगोटे वाला मेरा यार है, हाथ में सोटे वाला मेरा यार है, तु मेरा यार है, मेरा दिलदार है ।।

हे मनवा रे मनवा जीवन है संग्राम लिरिक्स, He Manwa Re Manwa.... Lyrics

Image
  हे मनवा रे मनवा, जीवन है संग्राम, हे मनवा रे मनवा, जीवन है संग्राम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, रे मनवा रे मनवा, जीवन है संग्राम ।। लोक यही परलोक यही है, यही धारा ओर व्योम, यही धारा ओर व्योम, यही पुरातन नारायण, है यही सनातन ओम, यही सनातन ओम, इससे बड़ा नही कोई नाम, इससे बड़ा नही कोई नाम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, रे मनवा रे मनवा, जीवन है संग्राम ।। इसके करतब अजब अनोखे, गजब के इसके खेल, गजब के इसके खेल, सूर्य चंद्र के दिप जलाता, बिन बाती बिन तेल, बिन बाती बिन तेल, यही सवारे सारे कम, यही सवारे सारे कम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, रे मनवा रे मनवा, जीवन है संग्राम ।। हें मनवा रे मनवा, जीवन है संग्राम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, भजले राम राम राम, रे मनवा रे मनवा, जीवन है संग्राम ।।

हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ ... श्री राम जी की आरती..लिरिक्स भजन

Image
  हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ , आरती उतारूँ प्यारे तुमको मनाऊँ, अवध बिहारी तेरी आरती उतारूँ, हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ ।।     कनक सिहासन रजत जोड़ी, दशरथ नंदन जनक किशोरी, युगल छबि को सदा निहारूँ, हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ।।     बाम भाग शोभित जग जननी, चरण बिराजत है सुत अंजनी, उन चरणों को सदा पखारू, हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ।।     आरती हनुमत के मन भाए, राम कथा नित शिव जी गाए, राम कथा हृदय में उतारू, हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ।।     चरणों से निकली गंगा प्यारी, वंदन करती दुनिया सारी, उन चरणों में शीश नवाऊँ, हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ।। हे राजा राम तेरी आरती उतारूं, आरती उतारूँ प्यारे तुमको मनाऊँ, अवध बिहारी तेरी आरती उतारूँ, हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ।।

मिलता है सच्चा सुख केवल, श्री राम तुम्हारे चरणों में ..... Lyrics bhajans

Image
  मिलता है सच्चा सुख केवल, श्री राम तुम्हारे चरणों में । है विनती यह पल पल मेरी, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।। चाहे बैरी सब संसार बने, चाहे मौत भी मुझ पर भार बने । चाहे मौत गले का हार बने, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।। मिलता है सच्चा सुख केवल, श्री राम तुम्हारे चरणों में ।। चाहे अग्नि में मुझे जलना हो, चाहे काटों पे मुझे चलना हो । चाहे छोडके देश निकलना हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।। मिलता है सच्चा सुख केवल, श्री राम तुम्हारे चरणों में ।। चाहे संकट ने मुझे घेरा हो, चाहे चारों ओर अँधेरा हो । पर मन नहीं डग मग मेरा हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।। मिलता है सच्चा सुख केवल, श्री राम तुम्हारे चरणों में ।। जिव्हा पर तेरा नाम रहे, तेरा ध्यान सुबह और शाम रहे । तेरी याद तो आठों याम रहे, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।। मिलता है सच्चा सुख केवल, श्री राम तुम्हारे चरणों में । यह विनती है पल पल मेरी, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ।।

भजमन राम चरण सुखदाईं .... भजन lyrics

Image
भजमन राम चरण सुखदाई, भजमन राम चरण सुखदाई ।। भजमन राम चरण सुखदाईं, भजमन राम चरण सुखदाईं ।। जेहि चरणन से निकसी सुरसरि, संकर जटा समाई, जटासंकरी नाम पड़ो है, त्रिभुवन तारण आई, भजमन राम चरण सुखदाईं ।। जिन चरणन की चरण पादुका, भरत रह्यो लव लाई, सोइ चरण केवट धोइ लीने, तब हरि नाव चढ़ाई, भजमन राम चरण सुखदाईं ।। सोइ चरण संत जन सेवत, सदा रहत सुखदाई, सोइ चरण गौतम ऋषि नारी, परसि परमपद पाई, भजमन राम चरण सुखदाईं ।। दंडकबन प्रभु पावन कीन्हो, ऋषियन त्रास मिटाई, सोई प्रभु त्रिलोक के स्वामी, कनक मृगा संग धाई, भजमन राम चरण सुखदाईं ।। कपि सुग्रीव बंधु भय व्याकुल, तिन जय छत्र फिराई, रिपु को अनुज बिभीषण निसिचर, परसत लंका पाई, भजमन राम चरण सुखदाईं ।। सिव सनकादिक अरु ब्रह्मादिक, सेष सहस मुख गाई, तुलसीदास मारुत सुतकी प्रभु, निज मुख करत बड़ाई, भजमन राम चरण सुखदाईं ।। भजमन राम चरण सुखदाई, भजमन राम चरण सुखदाईं।। ||

सांसो की माला पे सिमरु मै शिव का नाम ....sanso ki mala pe simaru mai shiv ka naam..... lyrics song

Image
 सांसो की माला पे  सिमरु मै शिव का नाम  अब तो दुनियादारी से है  मेरा क्या काम  शिव के रंग में ऐसी डूबा  बन गया एक ही रूप  शिव की माला जपते जपते  हो गयी सुबह श्याम  सांसो की माला पे... शिवजी मेरे दिल में बसे है  संग रहे दिन रात अपने मन की मै जानू  सब के मन की राम  सांसो की माला पे  शिवजी मेरे अंतरयामी  शिवजी मेरे स्वामी  शिवजी के चरणों में अर्पण  ये जीवन तमाम  सांसो की माला पे... प्रेम पियाला जबसे पिया है  जी का है ये हाल अंगारों पे नींद आ जाए  और कांटो पे आराम सांसो की माला पे... सांसो की माला पे सिमरु मै शिव का नाम  अब तो दुनियादारी से है  मेरा क्या काम  सांसो की माला पे  सिमरु मै शिव का नाम 

सजा दो घर को गुलशन सा मेरे भोलेनाथ आये है ..... lyrics song

Image
        सजा दो घर को गुलशन सा  मेरे भोलेनाथ आये है  लगी कुटिया भी दुल्हन सी  मेरे भोलेनाथ आये है  पखारो इनके चरणों को  बहाकर प्रेम की गंगा  बिछा दो अपनी पलकों को  मेरे भोलेनाथ आये है  उमड़ आयी मेरी आँखे  देखकर अपने बाबा को  हुयी रोशन मेरी गलिया  मेरे भोलेनाथ आये है  तुम आकर फिर नही जाना  मेरी इस सुनी दुनिया से कहू हरदम यही सबसे  मेरे भोलेनाथ आये है  लगी कुटिया भी दुल्हन सी  मेरे भोलेनाथ आये है  सजा दो घर को गुलशन सा  मेरे भोलेनाथ आये है 

हे शम्भु बाबा मेरे भोलेनाथ तीनो लोक में तू ही तू ... lyrics song

Image
 हे शम्भु बाबा मेरे भोलेनाथ  तीनो लोक में तू ही तू  श्रद्धा सुमन मेरा मन बेलपत्री   जीवन भी अर्पण कर दू  जग का स्वामी है तू अंतरयामी है तू  मेरे जीवन की अनमिट कहानी है तू  तेरी शक्ति अपार तेरा पावन है द्वार  तेरी पूजा मेरा जीवन आधार  धुल तेरे चरणों की लेकर  जीवन को साकार किया  हे शिव शंकर मेरे भोलेनाथ ... तीनो लोक में तू ही तू  मन में है कामना और कुछ जानू ना  जिंदगी भर करू तेरी आराधना  सुख की पहचान दे तू मुझे दे  प्रेम सबसे करू ऐसा वरदान दे  तूने दिया बल निर्बल को  अज्ञानी को ज्ञान दिया  हे शिव शंकर मेरे भोलेनाथ..  हे शम्भु बाबा मेरे भोलेनाथ  तीनो लोक में तू ही तू  श्रद्धा सुमन मेरा मन बेलपत्री   जीवन भी अर्पण कर दू 

आ लौट के आजा भोलेनाथ तुझे माँ गौरा बुलाती है

Image
 आ लौट के आजा भोलेनाथ  तुझे गौरा माँ बुलाती है  तेरा सुना पड़ा रे कैलाश  तुझे गौरा माँ बुलाती है  आ लौट के आजा भोलेनाथ तुझे गौरा  माँ बुलाती है  अंगो पे विभूति गले में माला  पहने है शंकर भोला  तुम हो सबका पालन हार  तुझे गौरा माँ बुलाती है  आ लौट के आजा भोलेनाथ  तुझे गौरा माँ बुलाती है  माथे पे चंदा जटा में गंगा  जटा से बहती धारा  सबका करता तू बेडा पार  तुझे गौरा माँ बुलाती है  आ लौट के आजा भोलेनाथ तुझे गौरा माँ बुलाती है  हाथो में डमरू पास में त्रिशूल  नंदी पे करता सवारी  सबका तू है पालनहार  तुझे गौरा माँ बुलाती है  आ लौट के आजा भोलेनाथ तुझे गौरा माँ बुलाती है |

राधा ऐसी भयी श्याम की दीवानी..Radha Aise Bhai Shyam Ki Deewani

Image
 राधा ऐसी भयी श्याम की दीवानी  कि बृज की कहानी हो गयी एक भोली भाली गाँव की ग्वालीन तो पंडितों की बानी हो गई राधा न होती तो वृन्दावन भी न होता कान्हा तो होते बंसी भी होती, बंसी मैं प्राण न होते प्रेम की भाषा जानता न कोई कनैया को योगी मानता न कोई बिना परिणय के वो प्रेम की पुजारीन कान्हा की पटरानी हो गयी राधा ऐसी भाई श्याम की राधा की पायल न बजती तो मोहन ऐसा न रास रचाते नीन्दीयाँ चुराकर मधुवन बुलाकर अंगुली पे कीसको नचाते क्या ऐसी कुश्बू चन्दन मैं होती क्या ऐसी मीश्री माखन मैं होती थोडा सा माखन खिलाकर वोह ग्वालिन अन्नपुर्ना सी दानी हो गयी राधा ऐसी भाई श्याम की राधा न होती तो कुंज गली भी ऐसी निराली न होती राधा के नैना न रोते तो जमुना ऐसी काली न होती सावन तो होता जुले न होते राधा के संग नटवर जुले ना होते सारा जीवन लूटन के वोह भीखारन धनिकों की राजधानी हो गयी राधा ऐसी भाई श्याम की

चदरिया झीनी रे झीनी के राम नाम रस भीनी ... अनूप जलोटा जी के भजन lyrics

Image
  कबीरा जब हम पैदा हुए, जग हँसे, हम रोये। ऐसी करनी कर चलो, हम हँसे, जग रोये चदरिया झीनी रे झीनी राम नाम रस भीनी चदरिया झीनी रे झीनी चदरिया झीनी रे झीनी अष्ट-कमल का चरखा बनाया, पांच तत्व की पूनी। नौ-दस मास बुनन को लागे, मूरख मैली किन्ही चदरिया झीनी रे झीनी के राम नाम रस भीनी, चदरिया झीनी रे झीनी जब मोरी चादर बन घर आई, रंगरेज को दीन्हि। ऐसा रंग रंगा रंगरे ने, के लालो लाल कर दीन्हि चदरिया झीनी रे झीनी के राम नाम रस भीनी, चदरिया झीनी रे झीनी चादर ओढ़ शंका मत करियो, ये दो दिन तुमको दीन्हि। मूरख लोग भेद नहीं जाने, दिन-दिन मैली कीन्हि चदरिया झीनी रे झीनी के राम नाम रस भीनी, चदरिया झीनी रे झीनी ध्रुव-प्रह्लाद सुदामा ने ओढ़ी, शुकदेव ने निर्मल कीन्हि। दास कबीर ने ऐसी ओढ़ी, ज्यूँ की त्यूं धर दीन्हि चदरिया झीनी रे झीनी चदरिया झीनी रे झीनी के राम नाम रस भीनी, चदरिया झीनी रे झीनी

मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो री .... अनूप जलोटा जी के भजन lyrics

Image
 मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो री, माखन नहीं खायो री । मैं माखन नहीं खायो मैया मोरी, मैं नहीं माखन खायो री ॥ प्रातःसमय गऊवन के पीछे, मधुबन मोय पठायो री । चार पहर बंशी वट भटक्यो, सांझ पड़े घर आयो री ॥ मैया मोरी मैं नहीं… मैं बालक अति छोटो कहियूं, छीको किण विध पायो री । ग्वाल बाल मोरे संग रहत है, मुख पर दही लिपटायो री ॥ मैया मोरी मैं नहीं… तेरे मन में और बसत है, जाने परायो जायो री । यह ले तेरी काली कमलिया, झूठो दोष लगायो री ॥ मैया मोरी मैं नहीं… कूद पड्यो जमुना रे माँहि, नागनाथ कर आयो री । सूर कहे धन्य धन्य यशोदा, कानो गोद खिलायो री ॥ मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो री, माखन नहीं खायो री ।

जग में सुन्दर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम.... अनूप जलोटा जी के भजन lyrics

Image
  जग में सुन्दर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम बोलो राम राम राम, बोलो श्याम श्याम श्याम जग में सुन्दर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम बोलो राम राम राम, बोलो श्याम श्याम श्याम माखन ब्रज में एक चुरावे, एक बेर भीलनी के खावे प्रेम भाव से भरे अनोखे, दोनों के है काम चाहे कृष्ण कहो या राम बोलो श्याम श्याम श्याम एक कंस पापी को मारे, एक दुष्ट रावण संहारे दोनों दीन के दुःख हरत है, दोनों बल के धाम चाहे कृष्ण कहो या राम जग में सुन्दर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम बोलो राम राम राम, बोलो श्याम श्याम श्याम एक ह्रदय में प्रेम बढावे, एक ताप संताप मिटावे दोनों सुख के सागर है, और दोनों पूरण काम चाहे कृष्ण कहो या राम जग में सुन्दर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम बोलो राम राम राम, बोलो श्याम श्याम श्याम एक राधिका के संग राजे, एक जानकी संग विराजे चाहे सीता-राम कहो, या बोलो राधे-श्याम चाहे कृष्ण कहो या राम जग में सुन्दर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम बोलो राम राम राम, बोलो श्याम श्याम श्याम जग में सुन्दर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम बोलो राम राम राम, बोलो श्याम श्याम श्याम

रंग दे चुनरिया, रंग दे चुनरिया, श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया अनूप जलोटा जी का भजन

Image
  रंग दे चुनरिया, रंग दे चुनरिया, श्याम पिया मोरी रंग दे  चुनरिया श्याम पिया मोरी रंग दे   चुनरिया ऐसी रंग दे के रंग नही छूटे ऐसी रंग दे रंग दे रंग दे के रंग नही छूटे धोबिया धोए चाहे ये सारी उमारिया धोबिया धोए चाहे ये सारी उमारिया ओह श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया रंग दे, रंग दे रंग दे, रंग दे, रंग दे रंग दे चुनरिया लाल ना रंगाऊ हरी ना रंगाऊ  अपने ही रंग मे रंग दे चुनरिया अपने ही रंग मे रंग दे चुनरिया ओह श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरियारंग दे, रंग दे रंग दे, रंग दे, रंग दे रंग दे चुनरिया बिना रनगाए मई तो घर नही जावोंगी बिना रनगाए मई तो घर नही जावोंगी श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया मीरा के प्रभु गिरिधर नगर जल से पतला कौन है कौन भूमि से भारी कौन आज्ञ से तेज है कौन काजल से काली जल से पतला… पतला जल से पतला ज्ञान है और पाप भूमि से भारी क्रोध आज्ञ से तेज है और कलंक काजल से काली मीरा क प्रभु गिरिधर नगर प्रभु चरणं मे हरी चरणं मे श्याम चरणं मे लगी नज़...

जो तू मिटाना चाहे, जीवन की तृष्णा, जो तू मिटाना चाहे, जीवन की तृष्णा ..... lyrics song Hindi अनूप जलोटा जी का भजन

Image
  जो तू मिटाना चाहे, जीवन की तृष्णा, जो तू मिटाना चाहे, जीवन की तृष्णा, सुबह शाम बोल बन्दे, कृष्णा, कृष्णा, कृष्णा, सुबह शाम बोल बन्दे, कृष्णा, कृष्णा, कृष्णा।  कृष्ण नाम पावन पावन, कृष्ण नाम प्यारा प्यारा, जो ना बोले कृष्णा कृष्णा, जग से वो हारा हारा, मन का मिटे अंधियारा, बोल कृष्णा कृष्णा, सुबह शाम बोल बंदे, कृष्णा कृष्णा कृष्णा, सुबह शाम बोल बन्दे, कृष्णा, कृष्णा, कृष्णा।  जिसको मिली ना पीड़ा, सुख का मरम क्या जाने, जो ना ध्याये कृष्णा कृष्णा, नित का धरम क्या माने, चाहे अगर उजियाला, बोल कृष्णा कृष्णा, सुबह शाम बोल बन्दे, कृष्णा कृष्णा कृष्णा, सुबह शाम बोल बन्दे, कृष्णा, कृष्णा, कृष्णा।  छोड़ दे भटकना दर दर, तोड़ दे अहम का घेरा, भूल जा जगत के वैभव, जग है दुखों का डेरा, फिरे काहे मारा मारा, बोल कृष्णा कृष्णा, सुबह शाम बोल बन्दे, कृष्णा कृष्णा कृष्णा, सुबह शाम बोल बन्दे, कृष्णा, कृष्णा, कृष्णा।  जो तू मिटाना चाहे, जीवन की तृष्णा, जो तू मिटाना चाहे, जीवन की तृष्णा, सुबह शाम बोल बंदे, कृष्णा, कृष्णा, कृष्णा, सुबह शाम बोल बन्दे, कृष्णा, कृष्णा, कृष्णा। 

ऐसी लागी लगन, मीरा हो गयी मगन.... lyrics song Hindi

Image
 है आँख वो, जो श्याम का दर्शन किया करे, है शीश जो प्रभु चरण में, वंदन किया करे । बेकार वो मुख है, जो रहे व्यर्थ बातों में, बेकार वो मुख है, जो रहे व्यर्थ बातों में, मुख वो है जो हरी नाम का, सुमिरन किया करे । हीरे मोती से नहीं, शोभा है हाथ की, है हाथ जो भगवान का, पूजन किया करे । मर कर भी अमर नाम है, उस जीव का जग में, प्रभु प्रेम में बलिदान जो, जीवन किया करे । ऐसी लागी लगन, मीरा हो गयी मगन, वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी । महलों में पली, बन के जोगन चली, मीरा रानी दीवानी कहाने लगी । ऐसी लागी लगन, मीरा हो गयी मगन । कोई रोके नहीं, कोई टोके नहीं, मीरा गोविन्द गोपाल गाने लगी । कोई रोके नहीं, कोई टोके नहीं, मीरा गोविन्द गोपाल गाने लगी । बैठी संतो के संग, रंगी मोहन के रंग, मीरा प्रेमी प्रीतम को मनाने लगी, वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी । ऐसी लागी लगन, मीरा हो गयी मगन, वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी । महलों में पली, बन के जोगन चली, मीरा रानी दीवानी कहाने लगी । ऐसी लागी लगन, मीरा हो गयी मगन । राणा ने विष दिया, मानो अमृत पिया, मीरा सागर में सरिता समाने लगी । राणा ने विष दिया, मानो अमृत पिया, म...

मंगलमयी मन मोहिनी दुर्गा सुख की खान ... lyrics song

Image
मंगलमयी भय मोचिनी दुर्गा सुख की खान जिसके चरणों की सुधा स्वयं पिये भगवान दुःखनाशक संजीवनी नवदुर्गा का पाठ जिससे बनता भिक्षुक भी दुनिया का सम्राट अम्बा दिव्या स्वरूपिणी का ऐसो प्रकाश पृथ्वी जिससे ज्योतिर्मय उज्जव्वल है आकाश दुर्गा परम सनातनी जग की सृजनहार आदि भवानी महादेवी सृष्टि का आधार जय जय दुर्गे माँ, जय जय दुर्गे माँ सदमार्ग प्रदर्शनी न्यान का ये उपदेश मन से करता जो मनन उसके कटे कलेश जो भी विपत्ति काल में करे दुर्गा जाप पूर्ण हो मनोकामना भागे दुःख संताप उत्पन्न करता विश्व की शक्ति अपरम्पार इसका अर्चन जो करे भव से उतरे पार दुर्गा शोकविनाशिनी ममता का है रूप सती साध्वी सतवंती सुख की कला अनूप जय जय दुर्गे माँ, जय जय दुर्गे माँ विष्णु ब्रह्मा रूद्र भी दुर्गा के है अधीन बुद्धि विद्या वरदानी सर्वसिद्धि प्रवीण लाख चौरासी योनियां से ये मुक्ति दे महामाया जगदम्बिके जब भी दया करे दुर्गा दुर्गति नाशिनी सिंघवाहिनी सुखकार वेदमाता ये गायत्री सबकी पालनहार सदा सुरक्षित वो जन है जिस पर माँ का हाथ विकट डगरिया पे उसकी कभी ना बिगड़े बात जय जय दुर्गे माँ, जय जय दुर्गे माँ महागौरी वरदायिनी मैया दुःख निदान ...

लाल लाल चुनरी सितारो वाली,,,,,hindi lyrics song

Image
  लाल लाल चुनरी सितारो वाली, सितारो वाली | जिसे ओढकर आई है, माँ शेरोवाली || जिसको ब्रह्मा ने बनाया, जिसको विष्णु ने सजाया, जिसको भोले ने रंग में रंग डाली || लाल लाल चुनरी सितारो वाली, सितारो वाली | जिसे ओढ़कर आई है, माँ शेरोवाली || रंग चुनरी का शक्ति अपार देता, पाप मन में बसे इसको मार देता | जिसने सारी अला बला, भगतो की टाली || लाल लाल चुनरी सितारो वाली, सितारो वाली | जिसे ओढ़कर आई है, माँ शेरोवाली || इसके कोने में रिद्धि- सिद्धि रहती है, शुभ और लाभ भक्तो को देती है | भक्तो के मन को यह चुनरी भाने वाली || लाल लाल चुनरी सितारो वाली, सितारो वाली | जिसे ओढ़कर आई है, माँ शेरोवाली || जिसको ब्रह्मा ने बनाया, जिसको विष्णु ने सजाया, जिसको भोले ने रंग में रंग डाली || लाल लाल चुनरी सितारो वाली, सितारो वाली | जिसे ओढ़कर आई है, माँ शेरोवाली || माँ के सर पे यह चुनड़ी, सुहानी लगती, सारी दुनिया है माँ की, दीवानी लगती | दुख के बादल दूर यह, भगाने वाली || लाल लाल चुनरी सितारो वाली, सितारो वाली | जिसे ओढ़कर आई है, माँ शेरोवाली || अपनी चुनरी की छाया में, बिठा ले श्याम को, लक्खा जपता रहे, माँ तुम्हारे नाम को |...