Lal Langote Wala Mera Yaar Hai ...Lyrics, लाल लंगोटे वाला मेरा यार है....लिरिक्स भजन

 लाल लंगोटे वाला मेरा यार है,

हाथ में सोटे वाला मेरा यार है,

तु मेरा यार है, मेरा दिलदार है ।।


बालाजी मैं तेरा दीवाना,

गाउँ बस मैं यही तराना,

बालाजी तू मेरा रिजवार है,

हाथ में सोटे वाला मेरा यार है ।।


पागल प्रीत की एक ही आशा,

दर्दे दिल दर्शन का प्यासा,

तेरे हर वादे पे मुझे ऐतबार है,

हाथ में सोटे वाला मेरा यार है ।।


तु मेरा मैं तेरा प्यारे,

ये जीवन अब तेरे सहारे,

तेरे हाथ इस जीवन की पतवार है,

हाथ में सोटे वाला मेरा यार है ।।


तुझको अपना मान लिया है,

ये जीवन तेरे नाम किया है,

भक्तो को बस तुमसे ही प्यार है,

हाथ में सोटे वाला मेरा यार है ।।


लाल लंगोटे वाला मेरा यार है,

हाथ में सोटे वाला मेरा यार है,

तु मेरा यार है, मेरा दिलदार है ।।

Comments

Popular posts from this blog

मन में राम बसाले भोले राम आजा राम भोले राम lyrics song

हे मनवा रे मनवा जीवन है संग्राम लिरिक्स, He Manwa Re Manwa.... Lyrics

आ लौट के आजा भोलेनाथ तुझे माँ गौरा बुलाती है